फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Israel PM Benjamin Netanyahu Said, Iran lied about not pursuing nuclear weapons

इजरायल के पीएम नेतन्याहू बोले- परमाणु हथियार विकसित कर रहा ईरान, दुनिया से बोल रहा झूठ

Tue, 01 May 2018 09:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Israel PM Benjamin Netanyahu Said, Iran lied about not pursuing nuclear weapons

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान ने यह झूठ बोला कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं कर रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के नेता बार-बार कहते हैं कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं कर रहे लेकिन आज मैं आपको बता देना चाहता हूं कि ईरान ने झूठ बोला है। 

विज्ञापन


2015 में न्यूक्लियर डील पर हस्ताक्षर करने के बाद ईरान ने अपनी गुप्त फाइलों को छिपाने के प्रयासों को तेज कर दिया। ईरान ने अपनी परमाणु हथियारों की फाइल तेहरान में किसी बहुत खुफिया जगह छुपा दी। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान लगातार अपनी परमाणु क्षमताओं को भविष्य के लिए बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने बहुत से खुफिया ईरानियन दस्तावेजों को इकट्ठा किया है। हालांकि ईरान ने परमाणु हथियारों संबंधी सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। नेशनल टेलीविजन पर लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के पास ईरान से संबंधित 55 हजार दस्तावेज और 183 सीडी हैं जोकि ईरान के परमाणु विकास से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 12 मई तक फैसला करना है कि ईरान के साथ अंतरराष्ट्रीय समझौते से बाहर निकलना है या नहीं। वहीं नेतन्याहू ने ट्रम्प को इस डील से बाहर निकलने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed