{"_id":"5aafb2b94f1c1bbf758b6332","slug":"israel-defense-forces-is-ready-to-attack-on-jerusalem","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक होम को ध्वस्त करने की तैयारी में इजरायली सेना","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक होम को ध्वस्त करने की तैयारी में इजरायली सेना
एजेंसी, यरुशलम
Updated Mon, 19 Mar 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
इजरायल में एक संदिग्ध फिलिस्तीनी हमलावर द्वारा किए गए हमले में घायल हुए सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद इजरायली सेना फिलिस्तीनी के वेस्ट बैंक होम को ध्वस्त करने की तैयारी में लगी हुई है।
विज्ञापन
आर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को 28 वर्षीय अब्दुल रहमानी फद्दल ने एडल कोलमैन को गोली मार दी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने कुछ ही घंटों बाद दम तोड़ दिया था। 32 वर्षीय कोलम चार बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तरी पश्चिमी तट में जेनिन के पास शुक्रवार को एक फिलीस्तीनी द्वारा कार पर हमला किया गया था। जिसमें सेना ने दो इस्राइल सैनिकों की हत्या कर दी और दो अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन