इसराइल ने फिर किया गजा पर रॉकेट से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराइल ने फलस्तीन के गजा पट्टी पर दो हवाई हमले किए हैं जिसमें 14 फलस्तीनी घायल हो गए हैं। हमलों का सिलसिला कई दिनों से जारी है।
फलस्तीनी संगठन हमास की ओर से दक्षिणी इसराइल में दागे गए रॉकटों के जवाब में इसराइल ने गजा पट्टी पर हवाई हमले किए जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत कुल 14 फलस्तीनी घायल हुए हैं।
इनसे पहले हमास ने कहा था कि इसराल के हमलों के जवाब में उसके सदस्यों ने रॉकेट दागे। उसका कहना है कि महज एक घंटे के भीतर ही करीब चालीस रॉकेट दागे गए।
हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमास ने इसराइल पर अपने पांच लडाकों को मार डालने का आरोप लगाया है। ये घटना गजा पट्टी में हमास के छह सदस्यों को दफनाने के वक्त हुई है।
इसराइल की सफाई
पिछले कुछ हफ्तों में गजा में चरमपंथियों ने रॉकेट हमले तेज किए हैं। हमास का आरोप है कि इन लोगों की मौत इसराइली हवाई हमले में हुई है।
हालांकि इसराइल ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वो गजा पट्टी से लगी अपनी सीमा पर डेढ हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात कर रहा है।
एक फलस्तीनी किशोर मोहम्मद अबू खादेर की हत्या और उससे पहले तीन इसराइली युवाओं के अपहरण और फिर उनकी मौत के बाद से इसराइल और हमास के बीच तनाव बहुत बढ गया है।