{"_id":"1197beceadc80fc6ffc2d1198dc942ed","slug":"israel-attacks-on-gaza-security-head-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा के सुरक्षा मुख्यालय पर इसराइल ने किया हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा के सुरक्षा मुख्यालय पर इसराइल ने किया हमला
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसरायल ने गजा के सुरक्षा मुख्यालय और पुलिस स्टेशनों पर रात भर हवाई हमले किए। 8 जुलाई को शुरू हुए अभियान के बाद से यह अब तक की सबसे बडी बमबारी है।
विज्ञापन
इसरायल ने ये भी कहा कि उसके सैनिकों ने तटीय क्षेत्र में मौजूद एक रॉकेट लॉन्च साइट पर हमला भी किया।
इसरायल ने कहा कि फलिस्तीनी चरमपंथियों ने शनिवार को गजा पट्टी क्षेत्र से लगभग 90 रॉकेट दागे।
वहीं गजा के अधिकारियों का कहना है कि हवाई हमले में कम से कम 159 फलस्तीनी नागरिक मारे गए, इनमें एक ही परिवार के 17 सदस्य भी बताए जा रहे हैं।
इसरायल का कहना है कि वह हमास के चरमपंथियों और उनके ठिकानों को निशाना बना रहा है जिसमें वरिष्ठ चरमपंथियों के घर भी शामिल हैं।
हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने यह अनुमान लगाया है कि गजा में मारे गए लोगों में से 77 फीसदी आम नागरिक हैं।
इसरायल डिफेंस फोर्सेज का कहना है कि उसने अब तक गजा में 1320 "आतंकी" ठिकानों को निशाना बनाया है जबकि हमास ने इसरायल पर 800 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं।
विज्ञापन