{"_id":"dc652bc7b51da83fc34e944a23f4f90a","slug":"israel-attacks-in-gaza-s-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा के एक अस्पताल में इसराइली हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा के एक अस्पताल में इसराइली हमला
Updated Tue, 22 Jul 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
इसराइल ने गजा शहर में एक अस्पताल पर बमबारी की है। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 घायल हो गए, जिनमें अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर के पूर्व में स्थित अल अक्सा अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट और ऑपरेशन थिएटरों के रिसेप्शन में बम गिरे।
इसराइली हमले में कई लोग हताहत हुए हैं, जिनमें एक ही परिवार के बीस से ज्यादा लोग शामिल हैं। इसराइली सेना का कहना है कि उसने कम से कम दस चरमपंथियों को मारा है जो सुरंगों के रास्ते इसराइल में घुस आए थे।
विज्ञापन
गजा शहर के पूर्वी इलाके में बस्तियों पर दूसरे दिन भी भारी गोलाबारी की गई है। इसराइल का कहना है कि वो वहां सुरंगों को निशाना बना रहा है।
इस दौरान हमास ने ताजा रॉकेट हमले किए हैं। गजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दो हफ्ते से जारी संघर्ष के दौरान 500 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और उनमें से ज्यादातर आम नागरिक हैं।
विज्ञापन