फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israel attacks arms convoy in syria

सीरिया पर 'इसराइली विमानों का हमला'

Thu, 31 Jan 2013 09:36 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 31 Jan 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
israel attacks arms convoy in syria

सीरिया की सेना ने पुष्टि की है कि इसराइल के विमानों ने उसके क्षेत्र में हवाई हमला किया है। लेकिन सीरिया ने इस बात से इनकार किया है कि इस हमले में लेबनान जा रहीं हथियारों से भरी हुई लॉरियां भी हमले का शिकार हुईं।

विज्ञापन


एक वक्तव्य में कहा गया है कि इस हमले का निशाना राजधानी दमिश्क के उत्तरपश्चिम में स्थित एक सैन्य अनुसंधान केंद्र था। वक्तव्य में ये भी कहा गया है कि हमले में दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं लेबनान के सुरक्षा सूत्रों, पश्चिमी दूतों और सीरियाई विद्रोहियों का कहना है लेबनान सीमा के पास एक हथियारों का जखीरा भी हमले से प्रभावित हुआ।

ये हमला ऐसे समय पर हुआ है जब इसराइल ने आशंका जताई है कि सीरियाई मिसाइलें और रसायनिक हथियार लेबनान के हिज़बुल्लाह जैसे चरमपंथियों के हाथों में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका
बीबीसी के मध्यपूर्व के संवाददाता वायर डेविस का कहना है कि इनमें से किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है हालांकि कुछ राजनयिकों और सैन्य सूत्रों का कहना है कि सीरिया में हाल की अस्थिरता को देखते हुए उन्हें इसरायल के कदम पर हैरानी नहीं होगी।

इसरायल और अमेरिका ने इस हादसे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उधर लेबनान की सेना और आंतरिक सुरक्षाबलों ने भी खबरों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन इनका कहना है कि पिछले सप्ताह और खासकर पिछले कुछ घंटों में इसराइली लड़ाकू विमानों ने लेबनान के ऊपर गतिविधि बढ़ा दी है।

सीरिया के आधिकारिक मीडिया में आए सेना के वक्तव्य में कहा गया है कि आज तड़के इसराइली लड़ाकू विमानों ने हमारी वायुसीमा का उल्लंघन किया और एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र पर सीधे हमला किया जिसमें हमारी प्रतिरोधक क्षमता और आत्मरक्षा से संबंधित काम होता है।

ये भी कहा गया है कि राजधानी दमिश्क के उत्तरपश्चिम में जमराया में स्थित इस केंद्र, इसके बगल में एक इमारत और कार पार्क हमले में क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उल्लंघन
लेकिन इस वक्तव्य में इस बात से खासतौर से इनकार किया गया है कि हमले में हथियारों का जखीरा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हमले से घंटों पहले बेनाम लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने खबर दी थी कि मिसाइलों से लदी लेबनान सीमा की ओर जा रही लॉरियों पर इसराइली लड़ाकू विमानों ने हमला किया था।

एसोसिएटिड प्रेस ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि इन गाड़ियों में रूसी एसए 17 एंटी -एयरक्राफ्ट मिसाइले थीं।

संवाददाताओं का कहना है कि इसराइल को डर है कि लेबनानी शिया चरमपंथी गुट हिजबुल्लाह के हाथों टैंक रोधी और मिसाइल रोधी मिसाइलें लग सकती हैं जिससे गुट की इसराइली हवाई हमलों का जवाब देने की क्षमता बढ़ जाएगी।

लेकिन संवाददाता ये भी कहते हैं कि सीरियाई तरफ से किसी भी हमले से बड़ा राजनयिक संकट पैदा हो सकता है क्योंकि ईरान ने कहा है कि वो इसराइल द्वारा सीरिया पर किसी भी हमले को खुद पर हमला समझेगा।


इस बीच इसराइल और अमेरिका ने चिंता व्यक्त की है कि सीरिया के तथाकथित रसायनिक हथियारों के जखीरों पर चरमपंथी गुट कब्जा कर सकते हैं हालांकि ऐसा कोई सबूत नहीं है कि इन गाड़ियों में ऐसे कोई हथियार लदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed