फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israel air attack on syria

इसराइल का सीरिया पर हवाई हमला

Fri, 01 Nov 2013 03:36 PM IST
Updated Fri, 01 Nov 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
israel air attack on syria

एक अमरीकी अधिकारी के मुताबिक इसराइल के एक विमान ने सीरिया के तटीय शहर लटाकिया के पास हमला किया है।

विज्ञापन


अमरीकी अधिकारी ने कहा कि हमले में रूस निर्मित मिसाइलों को निशाना बनाया गया जो कि लिबनानी चरमपंथी गुट हिजबुल्लाह के लिए थीं।

लटाकिया को राष्ट्रपति बशर अल-असद का गढ़ माना जाता है, और यह सीरिया का एक महत्वपूर्ण तटीय शहर है।

इसराइल को सीरिया में इस साल अब तक तीन बार हवाई हमले करने के आरोप में व्यापक रूप से सूचित किया जा चुका है।

आधिकारिक बयान नहीं
समयसीमा से पहले ही ओपीसीडब्ल्यू यानी ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रॉहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस द्वारा रासायनिक हथियार बनाने वाले उपकरणों को नष्ट करने की घोषणा के तुरन्त बाद इस हमले को अंजाम दिया गया है।

अमरीकी अधिकारी के मुताबिक इसराइली हमला बुधवार रात से गुरुवार तक चला। गुरुवार को लटाकिया में विस्फोट होने की खबरें आईं थीं लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं की जा सकीं थीं।
विज्ञापन


ब्रिटेन के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के मुताबिक स्नूबर जब्लेह में वायुसेना के शिविर में धमाकों की कई आवाजें सुनाईं दीं। इसराइल और सीरिया की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम न बताने की शर्त पर एक अमरीकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि इसराइली हमले में रूस निर्मित एसए-125एस मिसाइलों को निशाना बनाया गया था।

ओपीसीडब्ल्यू के निरीक्षकों ने सीरिया में फैले 23 में 21 ऐसे स्थानों का दौरा किया जहाँ रासायनिक हथियारों को तैयार किया जाता था।

इसराइल ने क्या कहा?

इसराइल ने एक बार फिर ये दोहराया है कि अगर उसे लगता है कि सीरिया के पारंपरिक या रासायनिक हथियारों को चरमपंथियों और मुख्य रूप से हिजबुल्लाह को हस्तांतरित किया जाता है, तो वह कार्रवाई करेगा।

रूस, सीरिया संघर्ष के दौरान सीरिया में लगातार हथियारों की पूर्ति कर राष्ट्रपति बशर-अल-असद का प्रमुख समर्थक रहा है। असद ने इसराइल द्वारा भविष्य में किए जाने वाले किसी भी हमले का जबाव देने का वादा किया था।

ओपीसीडब्ल्यू द्वारा रासायनिक हथियारों के उपकरणों को नष्ट करन के बाद सीरिया के उप विदेश मंत्री फैसल मकदाद ने बीबीसी से कहा था कि सीरिया की सरकार मध्य पूर्व में हथियारों को व्यापक रूप से नष्ट करने में पूरी तरह साथ थी।


सीरिया में अभी भी 1,000 टन से ज़्यादा ख़तरनाक रसायन मौजूद हैं जिन्हें खत्म किया जाना बाक़ी है।

संयुक्त राषट्र के मुताबिक 2011 में बशर अल-असद के खिलाफ शुरु हुई बगावत के बाद से सीरिया में अब तक एक लाख लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग देश से पलायन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed