{"_id":"570ebc1a4f1c1b82654a6c17","slug":"islamist-group-in-bangladesh-seeks-removal-of-supreme-court-s-hindu-chief-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हिंदू चीफ जस्टिस को हटाने की मांग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में हिंदू चीफ जस्टिस को हटाने की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
हिंदू चीफ जस्टिस को हटाने की मांग
- फोटो : Social Media
बांग्लादेश के हिंदू मुख्य न्यायाधीश को हटाने की मांग की गई है। सत्तारूढ़ अवामी लीग से जुडे़ एक इस्लामी समूह उलेमा लीग ने यह मांग की है। लीग ने बंगाली नव वर्ष समारोह को हराम भी करार दिया है। लीग की इस मांग पर देशभर में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। देश के कई धर्मनिरपेक्ष समूहों और सामाजिक संगठनों ने आलोचना की है। संगठनों ने लीग की इस मांग के बारे में सरकार से भी सफाई मांगी है। हालांकि अवामी लीग उलेमा लीग से अपने किसी संबंधों को खारिज करती रही है।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ अवामी लीग की सहयोगी उलेमा लीग ने राजधानी ढाका में मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन भी किया। उलेमा लीग ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से मांग की कि बंगाली नव वर्ष समारोह पोहेला बैशाख के लिए दी जारी राशि पर रोक लगाई जाए और साथ ही सुप्रीम कोर्ट के हिंदू मुख्य न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा को बर्खास्त किया जाय। लीग का यह भी कहना था कि जो राशि समारोह पर खर्च की जाती है, उसे मुस्लिम त्यौहारों जैसे ईद वगैरह पर खर्च किया जाना चाहिए।
विज्ञापन