{"_id":"89bf2a561a758e778eca9a2cd9b337fb","slug":"islamis-terrorist-attack-on-idlib-city-syria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया के इदलिब शहर पर इस्लामी विद्रोहियों का कब्जा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया के इदलिब शहर पर इस्लामी विद्रोहियों का कब्जा
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षकों का कहना है कि सीरिया के विद्रोही लड़ाकुओं ने देश के उत्तर पश्चिमी शहर इदलिब पर कब्जा कर लिया है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमेन राइट्स ने कहा कि शनिवार को अहरार-अल इस्लाम, जुंद-अल अक्सा और नुसरा फ्रंट गुटों ने शहर पर क़ाबू पा लिया।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के रक्का पर काबिज होने के बाद इदलिब दूसरा शहर है जो विद्रोहियों ने सरकारी सैन्य बलों से जीत लिया है। चार साल पहले शुरू हुए सीरिया के इस गृह युद्ध में तकरीबन 200,000 सीरियाई मारे गए हैं और एक करोड़ दस लाख लोग बेघरबार हो गए हैं।
विज्ञापन
सरकार के लिए बड़ी हार
ऑब्ज़र्वेटरी के मुताबिक़ चरमपंथी गुटों ने चार दिन के गंभीर हिंसक संघर्ष के बाद शहर पर कब्ज़ा किया है। सीरिया ने अभी इस हार की पुष्टि नहीं की है। संवाददाताओं का कहना है कि ये राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार को लिए एक बड़ा धक्का होगी। अहरार अल इस्लाम और नुसरा फ्रंट के समर्थकों ने विद्रोहियों की इदलिब में जश्न मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन