फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Islamic State militants warned by Iraq launches Tal Afar

‘आईएस आतंकी इलाका खाली करें या मरने को रहें तैयार’

Sun, 20 Aug 2017 07:42 PM IST
एजेंसी/ बगदाद
एजेंसी/ बगदाद Updated Sun, 20 Aug 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Islamic State militants warned by Iraq launches Tal Afar
- फोटो : File Photo
मोसुल को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों से मुक्त कराने के बाद इराकी सेना अब अगले मिशन के लिए तैयार है। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अब्दी ने आईएस के कब्जे वाले पश्चिमी शहर ताल अफार में फिर से अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए हमला शुरू करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


ताल अफार मोसुल से पश्चिम की ओर 70 किमी की दूरी पर स्थित है। टेलीविजन पर मिशन की घोषणा करते हुए अब्दी ने कहा, ‘ताल अफार को मुक्त कराने का अभियान शुरू।’ इस दौरान अब्दी सेना की वर्दी पहने हुए थे और उनके पीछे इराक का झंडा व देश का नक्शा लगा हुआ था। 
विज्ञापन


पढ़ें- मोसुल में लापता भारतीयों पर बोलीं सुषमा- लोगों को 'मरा' मानने का पाप नहीं लूंगी अपने सिर    
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं दाएश (आईएस का वैकल्पिक नाम) से कह रहा हूं कि उनके पास यह जगह छोड़ वापस जाने या मरने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। हमने अपनी सभी लड़ाई जीती है और दाएश हमेशा हारा है। पूरा विश्व इराक की सेना के साथ है।’ गौरतलब है कि मोसुल को आईएस के कब्जे से मुक्त कराने के लिए इराकी सेना ने 9 महीने तक लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed