{"_id":"d5fe307e0c2e898a38e487af4ec48169","slug":"islamic-state-free-more-than-350-yazidis-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 यजीदी इस्लामिक स्टेट के चंगुल से छूटे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
350 यजीदी इस्लामिक स्टेट के चंगुल से छूटे
Updated Sun, 18 Jan 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी इराक में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने सैंकड़ों यजीदी बंधकों को रिहा कर दिया है। रिहा किए गए लोगों की तादाद 350 के आस पास है।
विज्ञापन
इन लोगों बुजुर्ग लोग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं जिन्होंने आईएस ने पिछले साल अगस्त में बंधक बना लिया था।
किरकुक शहर के पास जैसे ही इन लोगों ने आईएस के नियंत्रण वाले इलाके को पार किया, तो कुर्द अधिकारियों ने उन्हें अपनी निगरानी में ले लिया। ये अभी साफ नहीं है कि इस्लामिक स्टेट ने इन लोगों को क्यों रिहा किया है।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने पिछले साल अल्पसंख्यक यज़ीदी समुदाय के लोगों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी और हज़ारों को अगवा कर लिया था।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक शनिवार को रिहा किए गए लोगों में अधिकांश बूढ़ें हैं या फिर बीमार हैं।
नवजात बच्चों को सीधे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।