{"_id":"575fc6f74f1c1bc34d11bf2c","slug":"islamic-state-chief-abu-bakr-al-baghdadi-killed-in-us-led-airstrikes-in-syria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएस सरगना बगदादी के सीरिया में मारे जाने की खबर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
आईएस सरगना बगदादी के सीरिया में मारे जाने की खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Jun 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन माने जा रहे आईएसआईएस के मुखिया अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने की खबर है।
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व में चलाए जा रहे हवाई हमलों में बगदादी मारा गया है।
जानकारी के मुताबिक उत्तरी सीरिया के सबसे मजबूत गढ़ रक्का में किए गए हवाई हमले में बगदादी मारा गया है।
ईरान की मीडिया, अरबी न्यूज एजेंसी अल-अमक और सरकार के समर्थन वाले समाचार पत्र सफक की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है।

सीरिया में अमेरिका के हवाई हमले में मारे जाने की खबर
अल-अमक की ओर से जो बयान प्रकाशित किया गया उसके मुताबिक आईएसआईएस का मुखिया बगदादी रविवार को मारा गया। हालांकि उसने भी मीडिया रिपोर्ट का ही हवाला दिया है। इसमें बताया कि रक्का में अमेरिका के नेतृत्व में चलाए जा रहे हवाई अभियान में बगदादी मारा गया है।
इसके बाद ईरानी मीडिया में तेजी से ये खबर चर्चा में आ गई। इस मामले में अमेरिकी टीवी नेटवर्क सीएनएन ने भी अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी के हवाले इस बात की पुष्टि की है। अधिकारी की ओर से बताया गया है कि इस बात के तगड़े सबूत मिले हैं कि बगदादी मारा जा चुका है। बता दें कि बगदादी पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम था।
हालांकि आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब बगदादी के मारे जाने की खबर आई हो। इससे पहले भी बगदादी के मारे जाने की खबर मीडिया में आ चुकी हैं।