फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Islamic religious leader Zakir Naik can get Saudi Arab citizenship: report

इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक को मिल सकती है सऊदी अरब की नागरिकता : रिपोर्ट

Sat, 20 May 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Sat, 20 May 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Islamic religious leader Zakir Naik can get Saudi Arab citizenship: report
इस्लामिक धर्मगुरू और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक जाकिर नाइक को सऊदी अरब में नागरिकता मिलने की संभावना है। मिडिल ईस्ट मॉनिटर खबरों के अनुसार सऊदी किंग सलमान ने जाकिर नाइक को नागरिकता दिलाने और  इंटरपोल से भी बचाने का फैसला किया है। 51 वर्षीय धर्मगुरू जाकिर नाइक के खिलाफ मुंबई की एक विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। इसके साथ ही नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक नाइक को संयुक्त अरब अमीरात या सऊदी अरब और मलेशिया या इंडोनेशिया के में छिपे होने की संभावना थी। नाइक पर उत्तेजक भाषण देने और आतंकवादियों को फंड देने का भी आरोप है।
विज्ञापन


भारत ने जाकिर नाइक पर उस ओर तेज शिकंजा कसा जब खुलासा हुआ कि ढाका के चर्चित कैफे पर हमला करने वाले आतंकी उनके भाषणों से प्रेरित थे। ढाका हमले के बाद एनआईए ने नाइक और उसके संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नाइक के धर्म प्रचारक चैनल पेस टीवी पर यूके, कनाडा और बांग्लादेश में प्रतिबंधित है। उनके खिलाफ कनाडा और यूके में घुसने पर 2012 से प्रतिबंध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed