{"_id":"58d5ae114f1c1bfc2f1a2115","slug":"islamic-channel-blames-criminal-act-for-porn-broadcast-in-senegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक चैनल ने दिखाई पोर्न फिल्म, मचा बवाल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इस्लामिक चैनल ने दिखाई पोर्न फिल्म, मचा बवाल
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल का एक इस्लामिक चैनल इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन किसी कट्टरपंथी या धर्मनिरपेक्षता वाला कार्यक्रम प्रसारित करके नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के ट्यूबा टीवी पर कुछ दिन पहले 20 मिनट तक पोर्न फिल्म का प्रसारण होता रहा। बताते चलें कि ट्यूबा टीवी एक धार्मिक चैनल है।
यह इस्लाम धर्म से जुडे़ कार्यक्रमों को प्रसारित करता है। अक्सर इस्लाम धर्म के गुरुओं के भाषण आते रहते हैं। हुआ यूं कि बीते सोमवार को दोपहर करीब 1.10 से लेकर 1.30 बजे तक चैनल पर पोर्न फिल्म का प्रसारण किया गया। इसके बाद लोगों ने चैनल को निरस्त करने की मांग की है। अश्लील फिल्म के प्रसारण से यहां के लोग गुस्साए हुए हैं। मचे बवाल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन चैनल पर कार्रवाई करते हुए क्रिमिनल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
चैनल से इस बारे में सफाई मांगी गई है। पूछा गया है कि 20 मिनट तक पोर्न फिल्म का प्रसारण कैसे हो गया? चैनल ने अपनी सफाई में कहा कि यह हरकत कुछ लोगों ने अपने एजेंडे फैलाने के लिए की। चैनल आरोपियों की पहचान कर रहा है, उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
चैनल ने मांगी माफी
अश्लील फिल्म प्रसारित होने पर ट्यूबा ने माफी मांग ली है। उसने कहा कहा कि एक धार्मिक चैनल होने के नाते ऐसे प्रसारण के लिए वह शर्मिंदा है और यह विश्वास दिलाता है कि आगे धार्मिक कार्यक्रमों का ही प्रसारण होगा। साथ ही ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।