फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Isis leader Abu Bakr al-Baghdadi's 'wife and son detained by Lebanese army'

ISIS मुखिया बगदादी की बीबी और लड़का गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2014 04:43 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
Isis leader Abu Bakr al-Baghdadi's 'wife and son detained by Lebanese army'

इस्लामी चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बक्र अल-बग़दादी की बीवी और एक बेटे को गिरफ़्तार किया गया है। लेबनान से मिल रही ख़बरों के अनुसार लेबनान की सेना ने उन्हें सीरिया से लगती सीमा पर गिरफ़्तार किया है।

विज्ञापन


आईएस वो चरमपंथी समूह है जिसने इस साल की शुरुआत से सीरिया और इराक़ में बड़े क्षेत्र पर कब्ज़ा किया है और पश्चिमी देशों के कई नागरिकों को जान से मार दिया है।
विज्ञापन


लेबनानी सैनिक बंधक
बेरुत के अख़बार, अल-सफ़ीर, के अनुसार बग़दादी की बीवी और बच्चे को लेबनान की सीमा में फ़र्ज़ी काग़ज़ातों के साथ घुसते हुए 10 दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। उनसे अल-याज़रा में स्थित लेबनानी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय में पूछताछ की जा रही थी। ख़बरों के अनुसार गिरफ़्तारी विदेशी गुप्तचर सेवाओं के साथ सामंजस्य के तहत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबनान की राजधानी में मौजूद बीबीसी संवाददाता कहते हैं कि अगर यह मान लिया जाए कि यह सच है और सेना इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं, तो बग़दादी की बीवी और बच्चा ख़ुद को एक परिसर में फंसा हुआ पाएंगे जबकि लेबनान में इस वक्त बहुत नाज़ुक परिस्थितियां बनी हुई हैं।


इस्लामिक स्टेट ने और सीरिया के एक और जिहादी समूह अल-नुसरा फ़्रंट ने 20 लेबनानी सैनिकों को बंधक बनाया हुआ है। इलाके में मौजूद एक बीबीसी संवाददाता का कहना है कि लेबनान इन गिरफ़्तारियों का इस्तेमाल आईएस पर दबाव बनाने के लिए कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed