फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ISIS killing fighters for organ business

लड़ाकों को मारकर उनकी किडनी लिवर बेच रहा है आईएस

Thu, 21 Apr 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 01:50 PM IST
सार

  •  आर्थिक तंगी से जूझ रहे आतंकवादी संगठन का नया चेहरा आया सामने
  • सीरियाई सेना के हमलों के कारण बढ़ी है घायल आतंकियों की संख्या

विज्ञापन
ISIS killing fighters for organ business
आइएस - फोटो : bbc

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्थिक तंगी से जूझ रहा आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट अपने घायल लड़ाकों को मारकर उनके अंगों को निकाल रहा है। यही नहीं वह उन्हें विदेशी काला बाजार में बेचकर धन कमा रहा है।

विज्ञापन


अरबी भाषा के अखबार अल सबाह ने इराकी शहर मोसुल के अपने एक सूत्र के हवाले से कहा है, ‘एक घायल आईएसआईएस आतंकी के शरीर के अंग बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों को धमकाया गया था।
विज्ञापन


ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, हाल ही में मोसुल का दक्षिणी हिस्सा गंवाने के बाद आतंकवादी पैसे की कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से वे अपने ही घायल साथियों को मार रहे हैं। ताकि उनके शरीर के अंगों, जैसे हार्ट, किडनी आदि की कालाबाजारी की जा सके। रिपोर्ट में स्पेन के अखबार अल मोन्दो के हवाले से कहा गया है कि सीरियाई सेना और पापुलर बलों के हमलों से आईएसआईएस के घायल सदस्यों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआईएस प्रत्यारोपण के लिए अपने बंधकों के अंगों का इस्तेमाल भी कर रहा है। अखबार के मुताबिक, आईएसआईएस मोसुल जेल के अपने कैदियों को रक्त दान के लिए बाध्य कर रहा है। साथ ही मौत की सजा की तामील टाल दी गई है ताकि ऐसे कैदियों का ज्यादा से ज्यादा खून इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed