फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   isis killed one more american journalist.

ISIS ने एक और अमेरिकी पत्रकार का सिर कलम किया

Wed, 03 Sep 2014 01:12 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
isis killed one more american journalist.

इराक़ और सीरिया में सक्रिय चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इंटरनेट पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित रूप से अमेरिकी पत्रकार स्टीवेन सोटलॉफ़ का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में पत्रकार स्टीवेन सोटलॉफ को नारंगी रंग के जंपसूट में घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया है। उनके बगल में इस्लामिक स्टेट का एक चरमपंथी हाथ में चाकू पकड़े खड़ा है।
विज्ञापन


स्टीवेन सोटलॉफ को चरमपंथियों ने बंधक बना लिया था।

साल 2013 में सोटलॉफ सीरिया से लापता हो गए थे। पिछले महीने वे एक वीडियो के आख़िर में दिखाई दिए थे जिसमें एक अन्य अमेरिकी पत्रकार जेम्स फॉली की हत्या को दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉली की हत्या के बाद सॉटलॉफ की मां ने इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल-बग़दादी से अपने बेटे को रिहा करने की अपील की थी।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोस अर्नेस्ट का कहना है कि अमरीका इन रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं।

अर्नेस्ट ने इस वीडियो की सच्चाई को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इसे 'घृणित कार्रवाई' बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed