फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ISIS hackers publish US military hitlist

आईएस ने जारी की अमेरिकी सैनिकों की ‘हिटलिस्ट’

Mon, 02 May 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
ISIS hackers publish US military hitlist
- फोटो : BBC

आईएस के हैकर्स ने 70 से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों की एक ‘हिटलिस्ट’ जारी की है। आईएस के मुताबिक ये सैनिक सीरिया में आतंकी ठिकानों पर ड्रोन हमले की कार्रवाई में शामिल रहे हैं। आतंकी संगठन ने अपने समर्थकों से कहा है कि ‘ये जहां भी हैं, उन्हें मार डालो’।

विज्ञापन


द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स का संबंध ब्रिटेन से है और वे खुद को ‘इस्लामिक स्टेट हैकिंग डिविजन’ कहते हैं।

उन्होंने अमेरिकी सेना के 70 से ज्यादा कर्मचारियों के नाम, उनके घर के पते और फोटो इंटरनेट पर डाले हैं। इन कर्मचारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। हैकर्स ने अपने समर्थकों से कहा है कि ‘ये लोग जहां भी हैं उन्हें मार डालो। उनके घरों पर दस्तक दो और उनके सिर कलम कर दो। उन पर हमला करो, उनके चेहरे पर गोली मारो या बम से उड़ा दो।’
विज्ञापन


इस समूह ने दावा किया है कि ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय में भी उनका एक जासूस है। समूह ने धमकी दी है कि भविष्य में वह ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के ड्रोन संचालित करने वाले सदस्यों के नाम भी सार्वजनिक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed