{"_id":"57f29d894f1c1b1b3e26fb15","slug":"isis-chief-abu-bakr-al-baghdadi-seriously-ill-after-assassin-poisons-food-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएस चीफ बगदादी और उसके तीन साथियों को जहर दिया गया","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
आईएस चीफ बगदादी और उसके तीन साथियों को जहर दिया गया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
ISIS (आईएस)
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएस के प्रमुख बगदादी और उसके तीन प्रमुख साथियों को खाने में जहर दिए जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस घटना के बाद से ये चारों गंभीर रूप से बीमार हैं और उनको कड़ी सुरक्षा के बीच किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया है।
अरबी भाषा की कई वेबसाइटों और ईरानी समाचार एजेंसी पर चल रही इस खबर में कहा गया है कि बगदादी और उसके साथियों के लिए इराक के निनेवेह बेआज जिले में खाना पकाया गया था। एक सूत्र के हवाले से ईरानी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएए ने कहा है कि इन चारों पर जहरीले पदार्थ का गहरा असर हुआ है और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। इस घटना के बाद आईएस के आतंकी षड्यंत्रकारी को पकड़ने के लिए तमाम लोगों को पकड़ रहे हैं।

isis
हमलों में कई बार घायल हो चुके बगदादी पर एक करोड़ डॉलर का इनाम है। बगदादी को जहर दिए जाने की खबर ऐसे समय में आई है जब इराकी मीडिया में इस बात का दावा किया गया है कि एक मीटिंग के दौरान आईएस के एक शीर्ष सरगना के शरीर में बंधे विस्फोटक के फट जाने के बाद मारे गए 16 आतंकियों में कई आईएस के कमांडर थे।
इराकी मीडिया अल-सुमारिया ने दावा किया है कि मीटिंग के दौरान आईएस के कई सरगनाओं ने विस्फोटक बेल्ट पहन रखा था और किसी एक विस्फोटक बेल्ट में गड़बड़ी के कारण यह विस्फोट हुआ।
इराकी मीडिया अल-सुमारिया ने दावा किया है कि मीटिंग के दौरान आईएस के कई सरगनाओं ने विस्फोटक बेल्ट पहन रखा था और किसी एक विस्फोटक बेल्ट में गड़बड़ी के कारण यह विस्फोट हुआ।