सीरिया में सिलसिलेवार बम धमाके, 140 की मौत
सीरिया की राजधानी दमिश्क से कुछ ही दूरी पर स्थित होम्स शहर में हुए सिससिलेवार बम धमाकों में अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार की रात को कई धमाकों को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक यह धमाके होम्स शहर के एक शिया मस्जिद के पास हुए जिसमें की करीब 140 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस शहर पर जिहादियों का कब्जा है।
सीरिया के मानवाधिकार मामलों पर नजर रखने वाली संस्था के मुताबिक इस हमले में सबसे पहले एक शिया मस्जिद को निशाना बनाकर कार बम धमाके को अंजाम दिया गया जिसमें 68 लोगों की मौत हुई थी।
आईएस के आतंकियों ने किया धमाका
इस बाद दो अन्य कार बम धमाके हुए जिनमें 59 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। ये धमाके होम्स शहर के अल-जाहरा इलाके को निशाना बनाकर किया गया। यह इलाका पहले भी आतंकवादियों के निशाने पर रहा है।
इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से जुड़े एक आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। एक ऑनलाइन बयान जारी करते हुए आईएसआईएस ने बताया कि दो जिहादियों ने कार बम धमाके को अंजाम दिया।
ये धमाके इतने जबरदस्त थे कि इनसे आस-पास के कई इमारतों को भी नुकसान हुआ। मकानों के शीशे टूट गए और कई घरों में दरारें भी आ गई।