{"_id":"571b8d1d4f1c1bf9288b472f","slug":"isis-attack-killed-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस ने विमान को मार गिराने के बाद पायलट को बनाया बंधक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
आईएस ने विमान को मार गिराने के बाद पायलट को बनाया बंधक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Apr 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
आईएसआईएस
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पूर्व में विमान को मार गिराने और उसके पायलट को बंधक बनाने का दावा किया है। आतंकी संगठन ने बंधक बनाए गए पायलट का नाम अज्जाम ईद बताया है, जो सीरिया के हामा शहर का रहने वाला है।
विज्ञापन
आईएस का कहना है कि उसने विमान को मार गिराने के बाद पैराशूट से जमीन पर उतरे पायलट को जिंदा पकड़ लिया। इस संबंध में आतंकी संगठन ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें क्षतिग्रस्त विमान के हिस्से जमीन पर जलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
आईएस के लड़ाके विमान के जलते हिस्सों के चारो ओर टहलते दिख रहे हैं। हालांकि सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की ओर से इस घटना को लेकर किसी तरह की खबर नहीं दी गई है। इससे पहले भी आईएस सीरिया सरकार के कई विमानों को मार गिराया था।
विज्ञापन