{"_id":"f2d7898a8bb087044b0d407f426cb546","slug":"isis-again-enter-in-syria-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया: 'कोबाने में दोबारा घुसे आईएस चरमपंथी'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया: 'कोबाने में दोबारा घुसे आईएस चरमपंथी'
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
आईएस कार्यकर्ताओं का दावा है कि कुर्द लड़ाकों से लड़ रहे इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने सीरिया के कोबाने शहर में प्रवेश कर लिया है। द सीरियन ऑब्ज़रवेटरी फॉर हूमन राइट्स संगठन का कहना है कि सीरिया-तुर्की सीमा से सटे शहर में हुई भीषण लड़ाई में कई लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
इस साल के शुरुआत में अमरीकी हवाईहमलों की मदद से कु्द लड़ाकों ने शहर पर कब्ज़ा कर लिया था। चार महीने तक चले संघर्ष के बाद आईएस को जनवरी में पीछे हटना पड़ा था। उस वक़्त इस घटना ने काफ़ी सुर्खियाँ बटोरी थीं और इसे आईएस की सांकेतिक हार के रूप में देखा गया था।
विज्ञापन
उसके बाद से आईएस को कुर्द लड़ाकों के हाथों कई बार हार का सामना करना पड़ा है। पिछले हफ़्ते ही कुर्दिश पॉपुलर प्रोटेक्शन यूनिट (वाईपीजी) ने कहा था कि उन्होंने आईएस के गढ़ राक़ा के नज़दीक एक कस्बे तल अबयाद पर कब्ज़ा कर लिया है।
विज्ञापन
आईएस को होने वाले आपूर्ति तो प्रभावित हुई ही थी, साथ ही तल अबयाद कस्बेे पर नियत्रंण होने से कुर्द लड़ाके इराक़ से उन इलाक़ों तक पहुँचने में सफल हुए थे जिन पर तुर्की सीमा पर उनका कब्ज़ा था।