फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   is this picture disgusting or beautiful

आपको कैसी लगी ये तस्वीर, सुंदर या भद्दी

Fri, 20 May 2016 07:28 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 20 May 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
is this picture disgusting or beautiful
आपको कैसी लगी ये तस्वीर - फोटो : BBC
बाथरूम में शावर के नीचे पिता के गोद में बैठे बच्चे की ये तस्वीर फ़ेसबुक पर बीते एक पखवाड़े हज़ारों बार शेयर की गई है। इस दौरान फ़ेसबुक ने इस तस्वीर को एक से अधिक बार हटाया भी लेकिन हर बार ये तस्वीर फ़ेसबुक पर दोबारा जगह पाने में कामयाब हुई। पहली नज़र में ये तस्वीर सामान्य प्रतीत होती है। बच्चा बीमार है जिसे उसके पिता ने थाम रखा है और पानी की बौछारों के नीचे दोनों एकदम नंगे हैं। अमरीका के एरिज़ोना में रहने वाली फोटोग्राफर हीथर व्हिटन ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीर में नज़र आ रहे थामस व्हिटन उनके पति हैं और फॉक्स उन दोनों की संतान है। फॉक्स साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया से पीड़ित है।
विज्ञापन


हीथर व्हिटन ने फ़ेसबुक पर पोस्ट में लिखा, ''थॉमस ने उसके साथ शावर के नीचे कई घंटे बिताए ताकि उसका बुख़ार कम हो सके, और उसे जो उल्टी-दस्त लगातार हो रही थी वो साफ़ होता रहे।'' हीथर व्हिटन ने लिखा है, ''वो बड़े धैर्य और बड़े जतन से हमारे नन्हें बच्चे को गोद में लेकर बैठे थे। मैंने कुछ तस्वीरें खींचीं और शेयर कर दीं।'' लेकिन फ़ेसबुक पर हीथर को आलोचना का शिकार होना पड़ा क्योंकि कुछ लोगों का मानना था कि इन तस्वीरों को शेयर नहीं करना चाहिए था। हीथर व्हिटन ने बीबीसी ट्रेंडिंग को बताया कि उन्हें लोगों की प्रतिक्रिया से धक्का लगा। वे कहती हैं, 'मैं इसके लिए तैयार नहीं थी।' वे कहती हैं, ''लोगों को तानाशाह होकर ये नहीं बताना चाहिए कि दूसरों के लिए क्या सही है क्या ग़लत।''
विज्ञापन


http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/05/20/160520102050_kelli_bannister.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्हें अपनी तस्वीर के लिए कई लोगों का समर्थन भी मिला। फ़ेसबुक के एक प्रवक्ता ने माना है कि उसने इस तस्वीर को हटा दिया था लेकिन बाद में उसे दोबारा जगह दी। इससे पहले वर्ष 2001 में टियर्नी गैरन की प्रदर्शनी में एक ऐसी तस्वीर लगी थी जिसमें एक बच्चे को नंगा दिखाया गया था और उस पर काफी विवाद हुआ था। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया की एक महिला केली बेनिस्टर ने इससे मिलती-जुलती तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में एक मां और उसके बच्चे को नग्न दिखाया गया था। हालांकि उस तस्वीर को लोगों का अच्छा-ख़ासा समर्थन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed