{"_id":"597671cf4f1c1b833f8b47ba","slug":"is-terrorist-german-teenager-wants-to-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस घर लौटना चाहती है IS आतंकी बनी जर्मन जिहादी गर्ल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वापस घर लौटना चाहती है IS आतंकी बनी जर्मन जिहादी गर्ल
एजेंसी, बर्लिन
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लाम धर्म अपनाने के बाद जर्मनी से भागकर इराक पहुंची किशोरी को वहां के सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया है। इराक में सुरक्षा बलों के हिरासत में आई आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ी जर्मनी की 16 वर्षीय किशोरी को आईएस में शामिल होने पर पछतावा है। नाबालिग लड़की अब अपने परिवार के पास वापस जाना चाहती है।
विज्ञापन
जर्मन अखबार ने 16 वर्षीय लिंडा डब्ल्यू से बातचीत कर बताया कि वह किसी भी तरह के युद्ध, हथियार और संघर्ष से काफी दूर जाना चाहती हैं। लिंडा ने खुद के आईएस में शामिल होने को बड़ी गलती बताया है।
विज्ञापन
अब वह अपने घर वापस लौटना चाहती है। जर्मनी के सुरक्षा नियमों की वजह से किशोरी का उपनाम उजागर नहीं किया गया है। अखबार ने बताया कि किशोरी अभी बगदाद के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती है। किशोरी के बाएं पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन