{"_id":"4fc8a97014c65aa36414e642f984ede8","slug":"is-manual-for-lone-wolf-militants-trim-beard-pretend-to-be-christian-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस ने अपने लड़ाकों को दिया आदेश, दाढ़ी न बढ़ाओ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
आईएस ने अपने लड़ाकों को दिया आदेश, दाढ़ी न बढ़ाओ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Jan 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट ने दुनिया भर में छिपकर रहने और आतंकी गतिविधियां करने वाले अपने लड़ाकों से कहा है कि वो अपनी दाढ़ी को न बढ़ाए और पश्चिमी सभ्यता वाले कपड़े ही पहने।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट ने 58 पेज की सलाह जारी करते हुए अपने लड़ाकों को सलाह दी है कि इस तरह से वो आसानी से पहचाने जाने से बच सकेंगे।
58 पेज की रिपोर्ट को इस्लामिक स्टेट ने 'सेफ्टी एंड सिक्योरिटी गाइडलाइंस फॉर लोन वुल्फ मुजाहिद्दीन' नाम दिया है। आईएस ने अपने सदस्यों को सलाह दी है कि कोई भी आतंकी हमला अंजाम देने से पहले वो अपनी दाढ़ी को बना कर रखें।
विज्ञापन
आईएस ने अपनी सलाह में कहा कि उस खास दिन पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए। हम चाहते हैं कि आईएस समूह से जुड़े जो भाई पश्चिमी देशों में रहते हैं। उनको अपना ऑपरेशन पूरा न हो जाने तक पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
आईएस ने सलाह दी है कि अरबी न बोलने वाले सदस्य अपनी दाढ़ी न बढ़ाए, कुर्ता न पहनें और पाक किताब को अपने पास न रखें। आईएस ने अपने हमलों को अंजाम देने के लिए अपने सदस्यों को क्रिश्चियन क्रॉस वाला लॉकेट पहनने तक की इजाजत दे दी है।
पर ध्यान रहे कि अगर आपके पासपोर्ट में आपका नाम मुस्लिम है तो ऐसा करने से बचें। आईएस ने परफ्यूम जारी करने पर भी अपनी सलाह जारी की है। आईएस ने अपनी सलाह में कहा है कि नॉन एल्कोहोलिक परफ्यूम प्रयोग करें।