फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iraq recaptures Falujjah from ISIS

इराकी सेना के कब्जे में आया फलूजा:अबादी

Sat, 18 Jun 2016 06:28 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 18 Jun 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
Iraq recaptures Falujjah from ISIS
इराकी सेना

इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने कहा है कि इराकी सेना ने फलूजा शहर पर अधिकार कर लिया है। प्रधानमंत्री अबादी ने कहा कि फलूजा के कुछ हिस्सों में इस्लामिक स्टेट के लड़ाके मौजूद हैं लेकिन अगले कुछ घंटों में ये स्थान भी सेना के अधिकार में होंगे।

विज्ञापन


सरकारी टीवी पर दिए संक्षिप्त बयान में अबादी ने कहा, "हमने आपसे फलूजा की आजादी का वादा किया था और हमने इस पर दोबारा अधिकार कर लिया।"

उन्होंने कहा कि सेना का अगला लक्ष्य इराक का उत्तरी शहर मोसूल होगा। मोसूल को इराक में इस्लामिक स्टेट का गढ़ माना जाता है। इसके पहले इराक की सरकारी सेना ने फलूजा शहर में सरकारी कंपाउंड को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ाने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन

'आईएस के कब्जे में कई अहम इलाके'

Iraq recaptures Falujjah from ISIS
इराक सेना

सेना के बयान के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस ने शहर के काउंसिल इमारत के ऊपर इराकी झंडा फहराया। वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि अब भी शहर के कुछ अहम इलाके इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण में है।

इराकी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल वाहब अल-सादी ने बीबीसी से कहा कि चरमपंथ रोधी सैनिकों और रेपिड रेस्पॉन्स फोर्स ने मिलकर काउंसिल बिल्डिंग को आईएस से छुड़ाया। इससे पहले सैनिकों ने शहर के पूर्व में स्थित इंडस्ट्रियल डिस्ट्रिक्ट पर भी दोबारा कब्ज़ा कर लिया।

संघर्ष में कई आईएस चरमपंथियों के मारे जाने की भी खबर है। बगदाद से 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित फलूजा सबसे अधिक समय से इस्लामिक स्टेट के कब्जे में रहने वाला शहर है। आईएस ने जनवरी 2014 में फलूजा पर कब्ज़ा किया था और छह महीने में उत्तर और पश्चिमी इराक के कई हिस्से भी उसके कब्जे में आ गए। चार हफ्ते पहले सरकारी सेना ने फलुजा को आईएस के कब्जे से छुड़ाने के लिए अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed