{"_id":"5ec317ec94a0741d7fef48e05babf66e","slug":"iraq-islamist-release-video-of-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: बंधकों की हत्या का वीडियो जारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक: बंधकों की हत्या का वीडियो जारी
Updated Wed, 30 Jul 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें इराक में कई बंधकों को मारते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
ये वीडियो 30 मिनट का है और इसमें नकाब पहने आईएसआईएस के बदूंकधारी चरमपंथियों को युवाओं के एक समूह को नदी में धकेलते हुए दिखाया गया है।
ईद के दिन जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हर युवा को पिस्तौल से गोली मार कर धक्का या ठोकर मार कर पानी में गिराया जा रहा है।
अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये युवा सैनिक है या नहीं लेकिन उनके शिया होने की जानकारी दी गई है।
इस वीडियो में इराकी सैनिकों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर वे लडाई लडेगें तो उनका भी यही हश्र होगा।