{"_id":"925f412b1a172ea2fc2c4fe32ea912d9","slug":"iraq-army-pushed-to-is-from-mosul-dam-and-retake-it-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराकः मोसूल बांध पर आईएस का कब्जा खत्म","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराकः मोसूल बांध पर आईएस का कब्जा खत्म
Updated Mon, 18 Aug 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्द अधिकारियों के अनुसार उनके सैनिकों ने मोसूल बांध पर कब्जा कर लिया है। इराक का यह सबसे बडा बांध सात अगस्त से इस्लामिक स्टेट के कब्जे में था।
विज्ञापन
कुर्द अधिकारियों के अनुसार इस्लामिक स्टेट के लडाके बांध से पीछे हट गए हैं। अमरीकी हवाई हमलों की मदद से रविवार सुबह को कुर्द सैनिकों ने मोसूल बांध पर बडे हमले शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि अमरीकी लडाकू विमानों और ड्रोन ने आईएस ठिकाने को निशाना बनाते हुए रविवार को 14 हवाई हमले किए थे। इन हमलों में बांध के निकट आईएस की 19 गाडियों और एक चेक पोस्ट को पूरी तरह तबाह करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
इराक के दूसरे सबसे बडे शहर मोसूल से तीस किलोमीटर उत्तर में स्थित इस बांध से उत्तरी इराक के बडे हिस्से में बिजली और पानी की सप्लाई होती है।
इस्लामिक स्टेट ने उत्तरी इराक और सीरिया के बडे हिस्से पर कब्जा कर इस्लामिक खिलाफत (देश) घोषित कर दिया है।
इराक के पूर्व विदेश मंत्री और कुर्द नेता होशयार जेबारी ने बीबीसी को बताया है कि पेशमर्ग सैनिकों को बांध पर कब्जे के दौरान जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।
उनका कहना है कि अगला उद्देश्य निनावेह प्रांत के बडे मैदानी हिस्से को इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों से मुक्त करना है ताकि अल्पसंख्यक वापस अपने घर लौट सकें।
इस्लामिक स्टेट की बढत के कारण लाखों यजीदी और ईसाई पलायन कर गए हैं।