फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iran test fires missile even after us restrictions

अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर ईरान ने किया मिसाइल परीक्षण

Wed, 09 Mar 2016 06:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 06:17 AM IST
सार

  • ईरान ने कई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया
  • ऐतिहासिक समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रमों से संबंधित
    प्रतिबंधों को हटा लिया गया था

विज्ञापन
Iran test fires missile even after us restrictions
‌म‌िसाइल

विस्तार

अमेरिकी प्रतिबंधों को धता बताते हुए ईरान ने मंगलवार को कई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। तेहरान का यह कदम विरोधी ताकतों के खिलाफ उसके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक इन परीक्षणों ने किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम ईरान की ताकत को प्रदर्शित किया है। सरकारी टेलीविजन पर कथित सैन्य अभ्यास में इस्तेमाल किए गए हथियारों की तस्वीरें भी दिखाई गईं। इसी अभ्यास के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।
विज्ञापन


विश्व शक्तियों के साथ हुए ऐतिहासिक समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रमों से संबंधित प्रतिबंधों को हटा लिया गया था। हालांकि जनवरी में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर अमेरिका ने नए प्रतिबंध लगा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से साफ है कि ईरान की सेना की योजनाओं पर परमाणु समझौते का कोई असर नहीं हुआ है। ईरान कहता रहा है कि यह सब उसकी अपनी सुरक्षा के लिए है। परीक्षण के दौरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडर और ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed