{"_id":"56df16064f1c1b8c778b4570","slug":"iran-test-fires-missile-even-after-us-restrictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर ईरान ने किया मिसाइल परीक्षण","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर ईरान ने किया मिसाइल परीक्षण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 06:17 AM IST
सार
- ईरान ने कई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया
- ऐतिहासिक समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रमों से संबंधित
प्रतिबंधों को हटा लिया गया था
प्रतिबंधों को हटा लिया गया था
विज्ञापन
मिसाइल
विस्तार
अमेरिकी प्रतिबंधों को धता बताते हुए ईरान ने मंगलवार को कई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। तेहरान का यह कदम विरोधी ताकतों के खिलाफ उसके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक इन परीक्षणों ने किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम ईरान की ताकत को प्रदर्शित किया है। सरकारी टेलीविजन पर कथित सैन्य अभ्यास में इस्तेमाल किए गए हथियारों की तस्वीरें भी दिखाई गईं। इसी अभ्यास के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।
विज्ञापन
विश्व शक्तियों के साथ हुए ऐतिहासिक समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रमों से संबंधित प्रतिबंधों को हटा लिया गया था। हालांकि जनवरी में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर अमेरिका ने नए प्रतिबंध लगा दिए थे।
विज्ञापन
अब बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से साफ है कि ईरान की सेना की योजनाओं पर परमाणु समझौते का कोई असर नहीं हुआ है। ईरान कहता रहा है कि यह सब उसकी अपनी सुरक्षा के लिए है। परीक्षण के दौरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडर और ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली भी मौजूद थे।