{"_id":"57628de24f1c1b481e11c164","slug":"iran-files-complaint-with-icj-to-recover-2-billion-frozen-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने 2 अरब डॉलर जब्त करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में की अमेरिका की शिकायत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ईरान ने 2 अरब डॉलर जब्त करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में की अमेरिका की शिकायत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
हसन रूहानी ने की अमेरिका की शिकायत
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अमेरिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें दो अरब डॉलर की संपत्ति जब्त करने का आरोप लगाया गया है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने न्यायालय से मांग की है कि वो उसकी संपत्ति वापस दिलाने में मदद करें।
विज्ञापन
रूहानी ने मंगलवार को न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सरकार ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सेंट्रल बैंक में जमा दो अरब डॉलर की संपत्ति जब्त और चोरी करने के आरोप में अमेरिका के खिलाफ शिकायत की है'
विज्ञापन
दरअसल, अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने अप्रैल महीने में एक अहम फैसले में ईरान की संपत्ति को यूएस मरीन के जवानों के परिवारों में बांटने के निर्देश दिए थे। साल 1983 में बेरुत में हुए एक जबरदस्त बम धमाके में यूएस मरीन कोर्प्स के 241 जवानों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में करीब 1000 वादियों ने ईरान पर 1983 बम धमाके को अंजाम देने वाले संगठन हिजबुल्लाह को हर संभव मदद मुहैया कराने का आरोप लगाया। हिजबुल्लाह ने ही एक ट्रक बम धमाके को अंजाम देकर बेरुत में रह रहे यूएस मरीन कोर्प्स के जवानों को निशाना बनाया जिसमें 241 जवानों की मौत हो गई थी।