फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iran complains to US in international court of justice against fresh ban

नए सिरे से प्रतिबंध लगाने पर ईरान ने आईसीजे में की अमेरिका की शिकायत

Wed, 18 Jul 2018 05:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
Iran complains to US in international court of justice against fresh ban

खुद पर एक बार फिर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर ईरान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में अमेरिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहरम घासेमी ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने ट्वीट कर कहा कि इस कदम का उद्देश्य अमेरिका के मनमाने प्रतिबंधों को गैर कानूनी ढंग से फिर से थोपे जाने के लिए उसे जवाबदेह बनाना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने की उसकी आदत का विरोध किया जाए। अमेरिकी प्रशासन नहीं जानता है कि दुनिया से कैसे बर्ताव करना है। यह एक औजार के तौर पर अंतरराष्ट्रीय संधियों को तोड़ता है। 2015 के परमाणु समझौते से इस साल मई में अमेरिका के अलग होने और ईरान पर फिर से बैन लगाने के उसके फैसले की प्रतिक्रिया में यह शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई ‘1955 के अमेरिका-ईरान ट्रीटी ऑफ एमेटी’ सहित अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन करती है। बता दें कि 1980 में अमेरिकी दूतावास अधिकारियों को ईरान की राजधानी तेहरान में बंधक बनाने के बाद से ईरान और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed