फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iran ban American citizen in its country

ट्रंप सरकार को कड़ा जवाब, अब ईरान लगाएगा अमेरिका पर बैन

Sun, 29 Jan 2017 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Iran ban American citizen in its country
- फोटो : getty

सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को गहन जांच के बाद ही अमेरिका में प्रवेश की इजाजत देने के डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के फौरन बाद ही इस पर अमल भी शुरू हो गया। शनिवार को ईरान और इराक के कई लोगों को अमेरिका जाने से रोक लिया गया। लेकिन इनमें से एक मुस्लिम देश ऐसा भी है जो खुद अमेरिका पर ही प्रतिबंध लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं ईरान की। अमेरिका की ट्रंप सरकार को कड़ा जवाब देने के लिए ईरान ने अमेरिकी नागरिकों का अपनी सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईरान के विदेश मंत्री ने शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ट्रंप का फैसला अपमानजनक है। 
विज्ञापन


ईरान के सरकारी न्यूज चैनल पर विदेश मंत्रालय का एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि, "जब तक ईरान के नागरिकों पर अमेरिका द्वारा लगाया प्रतिबंध हटाया नहीं जाता तब तक ईरान भी अमेरिकी नागरिकों को अपने देश में प्रवेश नहीं करने देगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

''ट्रंप का निर्णय अंतरराष्ट्रीय नियमों के विपरीत'

Iran ban American citizen in its country

ट्रंप के निर्णय को बेतुका बताते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका का यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय नियमों के विपरीत है। गौरतलब है कि ट्रंप के आदेश के दौरान विमान में सवार रहे इन सात मुस्लिम देशों के लोग जब अमेरिका पहुंचे, तो उनको हिरासत में ले लिया गया। ट्रंप का यह कदम कट्टर इस्लामिक आतंकवादियों को अमेरिका से दूर रखने की नीति का हिस्सा है।

 ट्रंप के इस आदेश के तहत इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के लोगों की गहन जांच के बाद ही उन्हें अमेरिका में प्रवेश मिल सकता है। काहिरा में एक ईरानी दंपति और उनके दो बच्चों को न्यूयॉर्क जाने से रोक दिया गया। अमेरिकी वीजा और सीट आरक्षित होने के बावजूद भी परिवार को विमान में चढ़ने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed