फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   iran: again update uphead vidieo

फिर सिर कलम करने वाला वीडियो जारी

Fri, 29 Aug 2014 11:43 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
iran: again update uphead vidieo

इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने फिर एक वीडियो जारी किया है जिसमें चरमपंथियों को एक कुर्द व्यक्ति का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


ये वीडियो उत्तरी इराक में आईएस के खिलाफ लड़ रहे बलों के लिए चेतावनी के तौर पर जारी किया गया है। इस वीडियो को 'खून में संदेश' नाम दिया गया है और कुछ लोगों को नारंगी कपड़ों में दिखाया गया है जिन्हें कुर्द लड़ाके बताया गया है।

'पेशमर्गा' क़ुर्द लड़ाके आईएस चरमपंथियों को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनकी मदद के लिए अमरीका भी आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि आईएस के नियंत्रण वाले मोसूल शहर में एक मस्जिद के सामने एक व्यक्ति अपने घुटनों पर बैठा है, जिसका बाद में चरमपंथी सिर कलम करते हैं।
विज्ञापन


चेतावनी

iran: again update uphead vidieo

जिहादियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके ख‌िलाफ कुर्द नेताओं ने लड़ाई जारी रखी तो और भी लोग इस तरह मारे जाएंगे। इससे पहले सीरिया से जारी आईएस के एक वीडियो में सीरियाई सैनिकों की बड़े पैमाने पर हत्याओं को दिखाया गया था।

पिछले हफ्ते आईएस ने एक वीडियो जारी किया जिसमें एक चरममपंथी को अमरीकी पत्रकार जेम्स फॉली की हत्या करते हुए दिखाया गया।

इसके बारे में कहा गया कि ये इराक में अमरीकी हमलों का बदला है और जिहादी गुट ने अन्य अमरीकी बंधकों को मार देने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed