फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Internet Trolls Frame Sikh Man As A Terrorist Again After Nice Attack

फोटोशॉप ने फ्रीलांस जर्नलिस्ट को बना दिया आतंकवादी, दोबारा वायरल हुई फोटो

Sat, 16 Jul 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
Internet Trolls Frame Sikh Man As A Terrorist Again After Nice Attack
- फोटो : https://twitter.com/Veeren_Jubbal

महीने भर पहले तक कनाडा के सिख युवक वीरेंदर जुब्बाल पेरिस हमले को लेकर अपनी बेगुनाही साबित कर रहे थे, अब फ्रांस के नीस में हुए ट्रक हमले में भी उनका नाम घसीटा जा रहा है। 

विज्ञापन


ट्विटर पर वीरेंदर जुब्बाल को आतंकवादी घोषित कर दिया गया है।

ट्विटर हैंडल @OfficialSamHyde से ट्वीट किया गया है कि जुब्बाल का हाथ नीस आतंकी हमले में है और वह एक फ्रेंच मुस्लिम की हैसियत से है।

बीते साल नवंबर में पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद जुब्बाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में जुब्बाल को फिदायीन जैकेट पहने और हाथ में कुरान लिए दिखाया गया था। जबकि असल तस्वीर में जुब्बाल ने एक आईपैड हाथों से पकड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जुब्बाल की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ हुई है, ये बात सही है, लेकिन किसने इस हरकत को अंजाम दिया है ये फिलहाल पहेली बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed