{"_id":"d345892095c89f9b8c38574604b8f9bf","slug":"indonesian-president-fly-in-economy-class-by-his-own-expenses-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने किराया देकर की विमान यात्रा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
राष्ट्रपति ने किराया देकर की विमान यात्रा
Updated Sun, 23 Nov 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इकोनॉमी श्रेणी में यात्रा कर कई लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल वह अपने बेटे के हाई स्कूल परीक्षा पास करने के बाद आयोजित डिग्री वितरण समारोह देखने के लिए सिंगापुर गए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने अपने निजी विमान से यात्रा करने से इनकार कर दिया और अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी ट्रिप के लिए खुद ही भुगतान किया था क्योंकि यह उनकी निजी यात्रा थी।
विज्ञापन
स्कूल में उन्होंने डिग्री पाने वाले दूसरे छात्रों के साथ भी सेल्फी ली। हालांकि उनके साथ राष्ट्रपति के साथ चलने वाले सात विशेष गार्ड भी थे जिनकी हवाई टिकटों का भुगतान सरकार ने किया था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर उनके इस क़दम पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली जिसमें कुछ लोगों ने उनकी तारीफ़ बेहतर मिसाल पेश करने के लिए की। जबकि दूसरे लोगों ने इस यात्रा को प्रचार का हथकंडा बताया।
राष्ट्रपति विडोडो जनसामान्य से जुड़े रहने के लिए मशहूर हैं।