फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indian Woman Sentenced To Death In Malaysia

मलयेशिया में 41 वर्षीय भारतीय महिला को दी गई मौत की सजा

Fri, 28 Oct 2016 03:12 AM IST
एजेंसी/कुआलालमपुर 
एजेंसी/कुआलालमपुर  Updated Fri, 28 Oct 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
Indian Woman Sentenced To Death In Malaysia
- फोटो : demo pic

मलयेशिया के हाईकोर्ट ने 41 वर्षीय एक भारतीय महिला को 1.6 किलो ड्रग्स की तस्करी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, महिला नई दिल्ली की है, जो एक ब्यूटी पार्लर की मालकिन थी।

विज्ञापन


संगीता शर्मा ब्रह्मचरीमयूम को 7 अक्टूबर, 2013 को मलयेशिया के पेनांग अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 1637.1 ग्राम मेथमफिटामिन नाम के ड्रग्स की तस्करी करने का दोषी पाया गया। उसके ऊपर खतरनाक ड्रग्स अधिनियम, 1952 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके तहत दोषी पाए जाने पर मौत की सजा दी जाती है। 
विज्ञापन


दि स्टार ऑनलाइन के मुताबिक, पेनांग राज्य के जॉर्ज टाउन में जब फैसला सुनाया गया तो संगीता पूरी तरह से टूट गई। न्यायिक आयुक्त आजमी आरीफिन ने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष बिना किसी संदेह के साथ आरोपी को दोषी साबित करने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पूर्व ननद को जानकारी थी कि उसके बैग में ड्रग्स हैं। इसके साथ ही निर्दोष साबित करने के लिए उसके पक्ष में कोई सबूत नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता नई दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी

Indian Woman Sentenced To Death In Malaysia

संगीता नई दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। आजमी ने कहा कि संगीता ने कोर्ट में बताया कि वह मलयेशिया व्यापार शुरू करने आई है। वह एक नाइजेरियाई व्यक्ति प्रिंस की मदद से भारत से मलयेशिया के बीच कपड़े खरीदने और बेचने का काम करेगी।

आजमी ने बताया कि प्रिंस ने उसके भाई और भाभी के कपड़ों से भरा सुटकेस उसे पकड़ा दिया उसे पेनांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका इंतजार करने को कहा। महिला प्रिंस को केवल एक साल से जानती थी और इस दौरान वह प्रिंस से कई बार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed