{"_id":"5cd1a3bfbdec2207340739be","slug":"indian-team-got-second-position-in-imagine-cup-world-championship-by-microsoft","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छाए भारतीय छात्र, उपविजेता रही टीम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
माइक्रोसॉफ्ट की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छाए भारतीय छात्र, उपविजेता रही टीम
Tue, 07 May 2019 08:56 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 07 May 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
इमैजिन कप
- फोटो : माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट की प्रतिष्ठित इमैजिन कप विश्व चैंपियनशिप के सीएटल में हुए फाइनल में भारतीय छात्रों की तिकड़ी अपने नवीन स्मार्ट स्वचालित प्रदूषण रोधी एवं औषधि प्रदाता मास्क के लिए उपविजेता रही।
विज्ञापन
आकाश भड़ाना और उसके दोस्तों वासु कौशिक और भारत सुंदल ने दुनिया का पहला स्मार्ट स्वचालित प्रदूषण रोधी और औषधि प्रदाता मास्क ‘काएली’ बनाया है। इसे विशेष रूप से अस्थमा और श्वसन रोगियों के लिए बनाया गया है। इस आविष्कार ने फरवरी में सिडनी में हुई एशिया रीजनल फाइनल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
यह चैंपियनशिप अमेरिका की इजीग्लूकोस टीम ने जीती। टीम ने 100,000 डॉलर की राशि जीती और साथ ही उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के एक सत्र में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
