सीरिया में मारा गया भारतीय मूल का आईएस आतंकवादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएस में लोगों को भर्ती करने वाले ऑस्ट्रेलिया के मोस्ट वांटेड आतंकी प्रकाश को कथित तौर पर सीरिया में मार गिराया गया है। भारतीय मूल का फिजी निवासी प्रकाश आईएस के लिए काम करता था।
आतंकी संगठन ने उसे ऑस्ट्रेलिया में भर्ती करने का जिम्मा सौंपा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।
अखबार हेराल्ड सन के मुताबिक मेलबर्न में जन्मे नील प्रकाश की मौत की खबर टेलीग्राम एप पर एक आईएस सदस्य ने ही डाली है। आईएस ने दावा किया है कि अबु खालिद अल-कंबोडी के नाम से पहचाना जाने वाला प्रकाश मारा जा चुका है।
कैसे मरा, कोई जानकारी नहीं
हालांकि वह कैसे और कहां मरा, इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय मूल के इस आतंकी पर विक्टोरिया में आतंकी हमले को अंजाम देने वालों के संपर्क में रहने का आरोप है।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश 2013 में सीरिया भाग गया था। अब तक प्रकाश सोशल मीडिया के जरिये आतंकियों की भर्ती के लिए लोगों को तैयार करता था।
हालांकि बाद में उसने पकड़े जाने के डर से अपना तरीका बदल लिया। पिछले साल ही ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।