फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India will teach lessons of skill development in South Africa

दक्षिण अफ्रीका में कंपनियों को कौशल विकास का पाठ पढ़ाएगा भारत

Wed, 10 Oct 2018 03:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
India will teach lessons of skill development in South Africa

भारत अब दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों में काम रहे लोगों को कुशल बनाने की ट्रेनिंग देगा। इसी कड़ी में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की उच्च शिक्षा मंत्री नालेदी पंडोर और भारतीय उच्चायुक्त रुचिरा कंबोज ने प्रिटोरिया में गांधी-मंडेला सेंटर ऑफ स्पेशलाइजेशन फॉर आर्टिसन स्किल्स की शुरुआत की। 

विज्ञापन


इस मौके पर कंबोज ने कहा कि इस पहले से दक्षिण अफ्रीका में काम कर रही भारतीय कंपनियों को भी काफी मदद मिलेगी। अभी तक उन्हें काम करने वाले स्थानीय लोगों को ट्रेनिंग के लिए भारत भेजना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें वहीं पर यह सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


पंडोर ने कहा कि यह केंद्र बेहतर कौशल विकास के लिए दक्षिण अफ्रीका की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा। दोनों देशों के बीच इस समझौते पर 10वें ब्रिक्स सम्मेलन में सहमति बनी थी। इस परियोजना का प्रबंधन का काम भारत का एचटीएमएल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed