फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   india said pakistan should not worry about shahrukh khan

भारत ने कहा, शाहरुख की फिक्र पाकिस्तान न करे

Tue, 29 Jan 2013 06:11 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 29 Jan 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
india said pakistan should not worry about shahrukh khan

पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि भारत सरकार को अभिनेता शाहरुख खान को सुरक्षा मुहैया कराना चाहिए।

विज्ञापन


मलिक का यह बयान शाहरुख खान की उस टिप्पणी के संदर्भ में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय मुसलमानों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मलिक ने कहा है, ''वह (शाहरुख खान) भारत में पैदा हुए हैं और भारतीय ही रहना चाहेंगे, लेकिन मैं भारत सरकार से अनुरोध करूंगा कि कृपया उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए। मैं तमाम भारतीय भाई-बहनों से और उन तमाम लोगों से आग्रह करूंगा, जो शाहरुख खान के बारे में नकारात्मक तरीके से बात करते हैं, कि उन्हें यह जानना चाहिए कि वो एक फिल्म अभिनेता हैं।''

सरकार की प्रतिक्रिया
भारत के गृह सचिव आरके सिंह ने रहमान मलिक के बयान पर प्रतिक्रिया में कहा, "भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में सक्षम है। पाकिस्तान को इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है"।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने पाकिस्तान की बिगड़ती आंतरिक सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि उसे अपने नागरिकों की सुरक्षा की ज्यादा चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्वी ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में क्या हो रहा है। पाकिस्तान को भारत के बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। यहां तक कि पाकिस्तान के कलाकार जब भी यहां आए हैं, हमने उन्हें सुरक्षा दी है। मुसलमान भारत में सबसे अधिक सुरक्षित हैं"।

भाजपा ने भी मलिक के बयान की आलोचना की है। पार्टी ने कहा है कि पाकिस्तान को भारत के अंदरूनी मामलों से दूर रहना चाहिए। भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के समक्ष अपना रोष जाहिर करना चाहिए।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है"।

'एकजुटता का प्रतीक'
शाहरुख के प्रति पाकिस्तान के लोगों के लगाव का उल्लेख करते हुए मलिक ने कहा है, ''मुझे भरोसा है कि जो भी लोग उनके खिलाफ बात कर रहे हैं या उन्हें धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपनी धमकियां इस उम्मीद से वापस ले लेंगे कि सितारों से प्रेम किया जाता है, वे प्रेम बढ़ाते हैं और एक तरह से एकजुटता का प्रतीक हैं।''

मलिक ने यह तमाम बातें भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर इस्लामाबाद में सोमवार को भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल द्वारा आयोजित एक भोज कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहीं।

शाहरुख खान ने आउटलुक टर्निंग प्वाइंट्स नामक एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारत में मुसलमान होने की कुछ समस्याएं भी हैं।

उनके इस बयान पर पाकिस्तान स्थित जमात उद दावा के नेता हाफ़िज़ सईद ने कह चुके हैं कि शाहरुख चाहें तो पाकिस्तान आकर रह सकते हैं और उन्हें यहां पूरी आज़ादी मिलेगी।


शाहरुख ने अपने साक्षात्कार में कहा था, ''मैं कभी कभी बेवजह राजनीतिक नेताओं के निशाने पर होता हूं जो ये समझते हैं कि भारत में मुसलमानों के साथ जो भी गलत और राष्ट्र विरोधी है, मैं उसका प्रतीक हूं। मुझ पर कई बार आरोप लगे हैं कि मैं पड़ोसी देश के प्रति अधिक भावनाएं रखता हूं न कि अपने देश के प्रति।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed