{"_id":"574fead94f1c1ba409109113","slug":"india-is-part-of-the-dialogue-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत से भाग रहा है भारत: पाकिस्तान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बातचीत से भाग रहा है भारत: पाकिस्तान
बीबीसी
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
Mamnoon Hussain
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आरोप लगाया है। कि भारत बातचीत से बचने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से पठानकोट हमले की संयुक्त जांच की पेशकश के बावजूद भारत ऐसा कर रहा है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कश्मीर मुद्दे को भी उठाया और इसे आधा-अधूरा विभाजन बताया। उन्होंने इसे क्षेत्रीय तनाव का प्रमुख कारण बताया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ममनून हुसैन ने कहा, ''हम मानते है कि क्षेत्र में तनाव की मुख्य वजह कश्मीर का मुद्दा है।
ये उपमहाद्वीप के विभाजन का ऐसा एजेंडा है जो पूरा नहीं हुआ है।
कश्मीर का मुद्दा कश्मीर के लोगों और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक जब तक हल नहीं होगा। तब तक इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
चीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाक-चीन साझेदारी देश की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।
अरबों डॉलर की लागत वाला चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर हर कीमत पर पूरा किया जाएगा।