फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India concerned over Bangladesh's Hindus' safety

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ रहे हमले से भारत चिंतित

Mon, 07 Nov 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
India concerned over Bangladesh's Hindus' safety
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI

बांग्लदेश में हिंदुओं और मंदिरों पर बढ़ रहे हमले से चिंतित भारत ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को मदद का भरोसा दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर भारत की चिंता से अवगत कराने का निर्देश दिया है। इस आशय की जानकारी ट्वीट के माध्यम से खुद विदेश मंत्री ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमले से चिंतित है। वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश स्थित उच्चायुक्त को प्रधानमंत्री हसीना से भारत की चिंता से अवगत कराने का निर्देश दे दिया गया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में हाल के दिनों में अचानक हिंदुओं के खिलाफ हुए हमलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद 53 लोग गिरफ्तार

India concerned over Bangladesh's Hindus' safety
डेमो पिक

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद 53 लोग गिरफ्तार
मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हुए ताजा हमले के बाद अब तक 53 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को भी इस मामले से जुड़े नौ आरोपियों को बांग्लादेशी पुलिस ने गिरफ्तार किया। नासिरनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अबू जफर ने बताया कि पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी कर इन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इन लोगों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

हिंदुओं पर हमले के बाद प्रशासन ने नासिरनगर उपजिला के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को हमलावरों ने हिंदुओं के कम से कम छह घरों में आग लगा दी थी। नासिरनगर में ही एक फेसबुक पोस्ट से भड़के लोगों ने कम से कम 15 मंदिरों और 20 से ज्यादा घरों में तोड़फोड़ की थी। खबर है कि यहां के कई हिंदू परिवारों ने घरबार छोड़ दिया है और दूसरे इलाकों में शरणार्थी की तरह रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed