फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India-China will released encyclopedia

हिंदी-चीनी फिर होंगे भाई-भाई?

Thu, 26 Jun 2014 04:44 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
India-China will released encyclopedia

भारत और चीन अपने सांस्कृतिक संबंधों का विश्वकोश जारी करने वाले हैं। इस विश्वकोश से दोनों देशों के सदियों पुराने संबंध को सामने लाया जाएगा।

विज्ञापन


इस विश्वकोश को दोनों देशों के चुनिंदा विद्वानों ने मिलकर तैयार किया है। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी गुरुवार से शुरू हो रही अपनी पांच दिवसीय चीन यात्रा के दौरान इस विश्वकोश का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का विश्वकोश बनाने का विचार चीन के पूर्व प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने दिसंबर, 2010 की अपनी भारत यात्रा के दौरान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों की चर्चा

India-China will released encyclopedia

विश्वकोश में सातवीं सदी में भारत आए चीनी यात्री ह्वेन सांग की यात्रा के विवरणों को भी शामिल किया गया है। ह्वेन सांग भारत बौद्ध धर्म के ग्रंथों की तलाश में भारत आए थे।

हालांकि सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस विश्वकोश में दोनों देशों के राजनीतिक और रणनीतिक रूप से जटिल मसलों को जगह नहीं दी गई है। भारत और चीन के बीच 1962 में युद्ध हो चुका है। इस विश्वकोश में भविष्य में भी बदलाव किए जाते रहेंगे।

माना जाता है कि ह्वेन सांग (602 ईसवी- 664 ईसवी) भारत से बौद्ध धर्म के 657 संस्कृत ग्रंथ चीन लेकर गए थे। उन ग्रंथों का उन्होंने चीनी भाषा में अनुवाद किया। ह्वेन सांग और भारत की यात्रा करने वाले एक अन्य चीनी यात्री फाह्यान को चीन में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार का श्रेय दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed