फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India can work as bridge between India and China says Prime Minister Oli

भारत-चीन के बीच सेतु का काम कर सकता है नेपाल: प्रधानमंत्री ओली

Sat, 23 Jun 2018 09:40 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Sat, 23 Jun 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
India can work as bridge between India and China says Prime Minister Oli

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि उनका देश भारत और चीन के बीच सेतु का काम कर सकता है। नेपाल स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करते हुए दोनों पड़ोसियों से करीबी संबंध बरकरार रखेगा। पांच दिन की यात्रा पर पहुंचे ओली ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केकियांग से मुलाकात की। 

विज्ञापन


बैठक के बाद दोनों देशों ने तिब्बत को काठमांडू से जोड़ने वाले रेल लिंक निर्माण के समझौते के साथ ही सहयोग के 14 दस्तावेजों पर दस्तखत किए गए।

ओली ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद नेपाल ने दोनों पड़ोसियों से संवाद बढ़ाया है। नेपाल की विदेश नीति में दोनों पड़ोसियों को स्वाभाविक तौर पर शीर्ष प्राथमिकता दी जाती है। 
विज्ञापन


ओली ने कहा कि नेपाल अपने समूचे इतिहास में एक संप्रभु और स्वतंत्र राष्ट्र रहा है। हम अपनी जमीन का इस्तेमाल पड़ोसियों के संप्रभु हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे। ओली तीनों देशों के बीच सहयोग की अच्छी संभावना देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल के विकास को दोनों पड़ोसी देशों से अच्छे आर्थिक संबंध जरूरी हैं। दोनों ही देश नेपाल के विकास की यात्रा में सहयोग करने में सक्षम हैं। 

तिब्बत-काठमांडू रेल संपर्क पर ओली ने कहा कि सीमा पार संपर्क हमारी प्राथमिकता है। दोनों पक्षों ने एक बहुआयामी हिमालय पार संपर्क नेटवर्क विकसित करने पर चर्चा की है। इससे दोनों देशों के बीच समग्र संपर्क बढ़ेगा।


चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) पर ओली ने कहा कि इस पहल का मकसद क्षेत्र के देशों के बीच संपर्क और सहयोग बढ़ाना है। गौरतलब है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे में पाक अधिकृत कश्मीर के आने के कारण भारत बीआरआई परियोजना का विरोध कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed