{"_id":"59a9845a4f1c1b0b278b4c31","slug":"india-born-j-y-pillai-becomes-acting-president-of-singapore-will-take-over-post-by-september-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी पिल्लई बने सिंगापुर के कार्यवाहक राष्ट्रपति, 23 सितंबर तक संभालेंगे पद ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारतवंशी पिल्लई बने सिंगापुर के कार्यवाहक राष्ट्रपति, 23 सितंबर तक संभालेंगे पद
एजेंसी/सिंगापुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
जे.वाई. पिल्लई
- फोटो : you tube
भारतीय मूल के पूर्व नौकरशाह जे.वाई. पिल्लई को सिंगापुर में नये राष्ट्रपति के शपथ लेने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। 83 वर्षीय पिल्लई ने टोनी टेन केंग याम से यह पदभार लिया है जिनका कार्यकाल बृहस्पतिवार को पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
समाचार पत्र द स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक पिल्लई 13 सितंबर को होने वाले नामांकन में किसी के निर्विरोध चुने जाने अथवा 23 सितंबर को मतदान होने तक बतौर राष्ट्रपति काम संभालेंगे। जे.वाई. पिल्लई सिंगापुर में काउंसिल ऑफ प्रेसिडेंशियल एडवाइजर्स (सीपीए) के अध्यक्ष हैं। राष्ट्रपति कार्यालय खाली रहने की स्थिति में सबसे पहले सीपीए अध्यक्ष को और इसके बाद संसद अध्यक्ष को यह जिम्मेदारी दी जाती है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- सिंगापुर में राष्ट्रपति की प्रबल दावेदार भारतीय मूल की हालिमा
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार 1991 में निर्वाचित राष्ट्रपति का कार्यकाल शुरू होने के बाद पहली बार है राष्ट्रपति का दफ्तर खाली हुआ है। भारतवंशी पिल्लई को पहले भी कई बार यह जिम्मेदारी मिल चुकी है। सिंगापुर के राष्ट्रपति के विदेश दौरे पर होने के दौरान पिल्लई ही कार्यवाहक राष्ट्रपति के बतौर काम करते रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक वह 60 बार से अधिक बार इस पद पर काम कर चुके हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पिल्लई 2007 में 16 दिनों तक सबसे लंबे समय इस पद पर रहे। उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति एसआर नाथन अफ्रीका के दौरे पर गए थे।