फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   in tikrit rebels pushback iraq army

विद्रोहियों ने 'इराकी सेना को पीछे धकेला'

Sun, 29 Jun 2014 05:53 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
in tikrit rebels pushback iraq army

प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों का कहना है कि तिकरित शहर को सुन्नी विद्रोहियों के नियंत्रण से छुड़ाने की इराकी सेना की कोशिशों को तगड़ा झटका लगा और उन्हें 25 किलोमीटर पीछे दिजला शहर वापस हटना पड़ा है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और पत्रकारों ने बीबीसी को बताया कि शनिवार को इराकी सुरक्षा बलों ने टैंकों, बख़्तरबंद गाड़ियों और सुरक्षा कवर का इस्तेमाल हमले के लिए किया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। ऐसा बताया जाता है कि इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड अल शाम (आईएसआईएस) के विद्रोहियों ने एक हेलीकॉप्टर पर हमला करके नीचे गिरा दिया और पायलट को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'विद्रोहियों ने गिराया विमान'

in tikrit rebels pushback iraq army

तिकरित शहर को सुन्नी विद्रोहियों ने 11 जून को अपने नियंत्रण में ले लिया था और इसके साथ-साथ उत्तरी क्षेत्र के एक बड़े हिस्से पर अपनी पकड़ बना ली थी।

ऐसा कहा गया कि रविवार को शहर में शांति थी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरक्षाबलों की तरफ़ से गोलीबारी हो रही थी।

इससे पहले इराकी सरकार ने शहर को अपने नियंत्रण में लेने और 60 चरमपंथियों को मारने का दावा किया था। इस बीच इराक की सरकार ने कहा कि उसे रूस से लड़ाकू विमानों की पहली खेप मिल गई है।

इराक के रक्षा मंत्री ने कहा कि पांच सुखोई एसयू-25 लड़ाकू विमान 'तीन से चार दिन' में वायुसेना में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed