{"_id":"ebf87332f4ca75e7fa87e090514cfc94","slug":"in-spain-new-law-will-children-do-housework","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में अब बच्चे करेंगे घर का काम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
स्पेन में अब बच्चे करेंगे घर का काम
Updated Tue, 06 May 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन की संसद में प्रस्तावित एक नए नियम के अनुसार अब बच्चों को घर के काम करने होंगे।
विज्ञापन
एक व्यापक बाल सुरक्षा कानून के तहत लाए जा रहे इस नियम के अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चों का दायित्व होगा कि उन्हें पारिवारिक जीवन के हर प्रकार के कार्य में हिस्सा लेना होगा।
स्पेन के अख़बार दी एबीसी के अनुसार, "इनके तहत घर की देखभाल करना और घरेलू कामों में मदद करना भी शामिल है। ये नियम इस उम्र-सीमा के सभी लड़के-लड़कियों पर लागू होगा।"
विज्ञापन
इस नियम को कानून के 'बच्चों के अधिकार और दायित्व' वाले खंड के अतंर्गत होगा।
एक स्थानीय वेबसाइट के अनुसार बच्चों को अपने अभिभावकों और शिक्षकों के लिए सम्मान का भाव रखना होगा। बच्चों को पढ़ाई की तरफ़ सकारात्मक नज़रिया रखना होगा।
विज्ञापन
इस विधेयक में यह नहीं स्पष्ट किया गया है कि अगर बच्चे इस कानून का पालन नहीं करते तो उन्हें क्या सज़ा मिलेगी।