{"_id":"5a90be9a4f1c1b2a788b7867","slug":"in-somalia-explosion-near-president-housing-18-dead-in-two-car-bomb-blasts-more-than-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया में राष्ट्रपति आवास के पास धमाका, दो कार बम ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सोमालिया में राष्ट्रपति आवास के पास धमाका, दो कार बम ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोमालिया
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में दो कार बम ब्लास्ट के चलते 18 लोगों के मरने की खबर है। यह कार बम ब्लास्ट दो अलग-अलग जगहों पर हुआ है। इस हादसे में 18 लोगों के मौत के साथ-साथ 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह घटना राष्ट्रपति आवास के पास की है।
विज्ञापन
At least 18 people killed in car bomb attacks in Somalia's capital Mogadishu, reports AFP.
— ANI (@ANI) February 23, 2018
सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन अल-शहाब ने इसे हमला बताते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। दो बम ब्लास्ट में से एक राष्ट्रपति के आवास के पास फटा तो वहीं दूसरा एक जानेमाने होटल के पास फटा है।
विज्ञापन
अभी जल्द ही सोमालिया सरकार की तरफ से आतंकियों को चेतावनी जारी की गई थी, जिससे कुछ समय बाद ही यह घटना सामने आई है। ऐसे में अल-शहाब का दावा सही हो सकता है।
विज्ञापन
दो महीने पहले ही मोगादिशु के मुख्य पुलिस अकादमी में अल-शहाब के एक आतंकी ने घुसकर आत्मघाती हमला किया था। जिसमें 18 पुलिसवालों की मौत हुई थी। बहरहाल पीड़ितों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।