फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   in Italy if you come then have to starve

यहां आओगे तो भूखे रहना पड़ेगा!

Sun, 18 May 2014 10:05 AM IST
Updated Sun, 18 May 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
in Italy if you come  then have to starve

अंगोला से जोस कैमरे के सामने कहते हैं, "मेरे देशवासियों इटली नहीं आइए, आपको भूखा रहना पड़ेगा।"

विज्ञापन


श्रीलंका के रोशन सख्त अंदाज़ में कहते हैं, "यह देश एक गंभीर संकट में है और यह प्रवासियों को भी प्रभावित कर रहा है।"

पाकिस्तान से नीमेल कहती है, "इटली में अवैध प्रवासी होना भूख और हताशा का सामना करना है।"

ये सभी इटली में प्रवासी है जो इस हफ़्ते ऑनलाइन प्रसारित एक वीडियो में अपनी भाषा में ये बाते कह रहे हैं।

यह वीडियो अप्रवास-विरोधी दक्षिणपंथी उत्तरी लीग ( लेगा नॉर्ड ) के एक उम्मीदवार के चुनावी अभियान का हिस्सा है।

उम्मीदवार एंजेलो सीओक्को ने बीबीसी को बताया कि प्रवासियों ने अपनी इच्छा से वीडियो में हिस्सा लिया है, लेकिन उन्होंने संदेश लिखा था।

वह चाहते हैं कि वीडियो वायरल हो जाए और इटली आने वाले प्रवासियों के लिए चेतावनी का काम करे।

चुनावी अभियान का हिस्सा

in Italy if you come  then have to starve

लेकिन सीओक्को भी मानते हैं कि वीडियो एक दूसरे मक़सद इटली के वोटरों को आकर्षित करने के लिए भी है।

पिछले कुछ महीने से इटली के दक्षिणी तट पर आने वाले प्रवासियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। तो भी गुप्त आप्रवास का मुद्दा चुनाव अभियान से नदारद है।

पिछले कुछ महीने से इटली के दक्षिणी तट पर आने वाले प्रवासियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए उत्तरी लीग जैसी पार्टी पर वोटरों को आकर्षित करने के लिए बाहर से आए लोगों का डर दिखाने का इलज़ाम लगता रहा है।

इस प्रयास से इस मुद्दे में दिलचस्पी बढ़ गयी है और इटली की लोगों की चिंता की आवाज़ बन गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासियों को रोकने की कवायद

in Italy if you come  then have to starve

इसके नए नेता माटीओ सालविनी ने इटली नेवी ऑपरेशन में शामिल अफसरों के निलंबन की मांग की है जिसमें भूमध्य सागर में प्रवासियों को बचाने में शामिल रहे हैं।

उत्तरी अफ्रीका से बहुत सारे प्रवासी नावों में सवार होकर इटली पहुंचे हैं।

सालविनी का कहना है बचाव कार्य ने प्रवासियों को इटली आने के लिए प्रोत्साहित किया है।

पर्यवेक्षकों का कहना है, "पार्टी का आप्रवास विरोध की ओर लौटना कुछ मतदाताओं जो बाहरी लोगों को ख़तरे के रूप में देखते हैं, तक पहुंचने का एक कुशल कदम साबित हो सकता है।

लेकिन लगता है कि वीडियो का असर प्रवासियों पर बहुत कम हुआ है। इस हफ़्ते इटली पहुंचने की कोशिश के दौरान भूमध्य सागर में 4300 पुरूषों, महिलाओं और बच्चों को बचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed